फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: ट्रैक पर लौटीं ज्योति याराजी, दोनों पैरों में टेप बांध लगाई दौड़; एशियाई खेलों का टिकट किया पक्का

Wed, 24 Jun 2026 08:08 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ज्योति याराजी ने चोट के बाद शानदार वापसी की है। उन्होंने राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले ही दिन 100 मीटर बाधा दौड़ में एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मानक हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
ज्योति याराजी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 100 मीटर बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी ने चोट के कारण लगभग एक वर्ष तक मैदान से दूर रहने के बाद बुधवार को राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मानक हासिल कर शानदार वापसी की।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले ही दिन हासिल किया क्वालीफिकेशन मानक
पिछले वर्ष जुलाई में एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) की सर्जरी कराने वाली ज्योति ने हीट रेस में 13.14 सेकंड का समय निकाला। उनका यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 13.34 सेकंड के क्वालीफिकेशन मानक से कहीं ज्यादा बेहतर रहा।

दोनों पैरों में टेप बांधकर दौड़ीं ज्योति
छब्बीस वर्षीय ज्योति इस मुकाबले में दोनों पैरों पर टेप लगाकर दौड़ीं और गंभीर चोट से वापसी करने के बावजूद उन्होंने बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ज्योति ने साल 2022 के एशियाई खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान लगी थी गंभीर चोट
ज्योति याराजी के नाम 100 मीटर बाधा दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2023 में 12.78 सेकंड का समय निकालकर यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। इसके बाद, पिछले वर्ष जून में अभ्यास के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें एक लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से दूर रहना पड़ा था। हालांकि, अब उन्होंने मैदान पर शानदार वापसी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें