फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा के पति शोएब बोले, 'जल्द आएगा जूनियर मलिक'

Fri, 17 Apr 2015 11:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डबल्स रैंकिंग में नंबर बनने के बाद सानिया मिर्जा एक बार फिर जबर्दस्त चर्चा में हैं, साथ-साथ उनके पति शोएब मलिक को भी खूब चर्चा मिल रही है।
विज्ञापन


रविवार को सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिस के साथ खिताबी हैट्रिक लगाते हुए चार्ल्सटन (अमेरिका) में सर्किल कप पर कब्जा जमा लिया था। इस जीत के साथ ही यह जोड़ी जहां नंबर वन जोड़ी बन गई वहीं सानिया महिला युगल में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी बन गईं।

सानिया का नंबर वन बनना था कि अचानक उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर खुद को सानिया का नंबर वन फैन करार देने के बाद वह भी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गए और ट्रेंट करने लगे। भारत की बेटी और पाकिस्तान की बहु सानिया के नंबर वन बनने पर दोनों देशों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


नंबर वन बनने के बाद मलिक ने ट्वीट कर खुद को सानिया का नंबर वन फैन घोषित किया था। इसके तुरंत बाद सानिया ने भी ट्विटर पर अपने पाकिस्तानी पति को धन्यवाद दिया।

Congrats @MirzaSania Your # 1 fan, Shoaib ❤️ pic.twitter.com/gMZZUUqTOJ— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) April 12, 2015


जश्न के बीच शोएब मलिक ने अपने प्रशंसकों से सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू कर दिया। सानिया के प्रशंसकों का वह बड़े आनंद के साथ जवाब दे रहे थे। लोग उनसे सवाल #Askmalik से पूछ सकते थे। सवालों का सिलसिला एक बार शुरू हुआ तो यह तेजी से आगे बढ़ गया और पूछने वाले मलिक से 'सानिया भाभी' के बारे में जमकर सवाल पूछने लगे।
विज्ञापन

जब एक महिला फैन का सवाल सुनकर फंस गए मलिक

सवालों की लिस्ट में कई अनोखे, दिलचस्प और कुछ विवादित सवाल आए जिसका शोएब मलिक ने बखूबी जवाब दिया। सवालों के इन्हीं ढेर में एक सवाल ने उन्हें कुछ देर के लिए रोक दिया लेकिन उन्होंने चतुराई दिखाई और प्रशंसक को जवाब दिया।

सवाल था, उनके 'जूनियर ‌मलिक' के बारे में। रिषि नाम की एक प्रशंसक ने पूछा कि जूनियर मलिक कब आएगा? खुद के पिता बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, "जूनियर मलिक जल्द आएगा.... इंशाअल्लाह।" ऐसा नहीं है कि उन्होंने तुरंत ही इस सवाल का जवाब दे दिया। उन्होंने इस सवाल का जवाब देने में वक्त लिया।

@realshoaibmalik #askmalik when is junior Malik coming— rishi (@rishimark1) April 13, 2015


@realshoaibmalik reply man. Don't feel shy,. Feeling shy
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें