भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। इस पर नीरज ने कहा, अगर 2036 में ओलंपिक का आयोजन भारत में होता है तो इससे अच्छी बात क्या होगी। यह भारतीय खेल के लिए काफी अच्छा होगा। यह देखना सुखद है कि लोग हमारे मैच लाइव देख रहे हैं। सिर्फ हमारा मुकाबला देखने के लिए वे जल्दी उठते हैं और देर तक सोते हैं। यह एक संकेत है कि भारत खेल में परिवर्तन हो रहा है।