फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रत्न पर ड्रामा खत्म, पूनिया को लगा झटका

Fri, 23 Aug 2013 09:15 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड को लेकर पिछले चार दिनों से चल रहे ड्रामे का बृहस्पतिवार की रात को अंत हो गया।
विज्ञापन


खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने अवार्ड कमेटी की ओर से चयनित की गई सूची पर ही अपनी मुहर लगाई। उन्होंने इसमें कोई फेरबदल नहीं किया।

हालांकि कृष्णा पूनिया की ओर से जताई गई आपत्ति पर खेल मंत्री ने काफी समय लिया। लेकिन कमेटी सदस्यों की ओर से रोंजन सोढी के नाम को सही ठहराए जाने के बाद उन्होंने उनकी सूची को ही मंजूरी दे दी।

सूत्रों के अनुसार खेल मंत्री ने बृहस्पतिवार की रात तक इस मामले पर बैठक की, तब इस पर फैसला लिया। उन्होंने इसके लिए कमेटी चेयरमैन माइकल फरेरा से भी राय ली।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक फरेरा ने रोंजन सोढी के चयन को पूरी तरह जायज ठहराया। उन्होंने भी साफ किया कि पूनिया के साथ किसी तरह का सौतेला व्यवहार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि मंत्रालय ने देर रात तक आधिकारिक रूप से इस सूची को अब तक जारी नहीं किया है। पूनिया के अलावा वॉलीबाल खिलाड़ी टॉम जोजेफ को लेकर भी आपत्ति थी।

साई महानिदेशक का कहना था कि जोजेफ का नाम पहले तय हुआ। लेकिन जब वह बैठक से चले गए उसके बाद उनका नाम काटा गया, लेकिन खेल मंत्री की ओर से इस मामले में भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।

हालांकि देरी होने के चलते अब यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस की बजाय 31 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें