फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITF Mysuru Open: मुकुंद ससिकुमार और विष्णुवर्द्धन ने जीता युगल खिताब, रितविक-निक्की हारे

Sat, 01 Apr 2023 10:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैसुरू

सार

विष्णुवर्द्धन ने कहा कि वह मैसुरु टेनिस क्लब में 12 साल की उम्र में आया था। मैंने 2012 में यहां अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता था।
विज्ञापन
मैसुरू ओपेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुकुंद ससिकुमार और विष्णुवर्द्धन ने आईटीएफ मैसुरु ओपन का युगल खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में हमवतन शीर्ष वरीय रितविक चौधरी और निक्की पोंचा को एक घंटे 10 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 6-4 से पराजित किया। मुकुंद और विष्णु ने मैच में सात ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। मुकुंद और विष्णु ने अपने 80 प्रतिशत अंक पहली और दूसरी सर्विस पर बटोरे। इससे पहले सेमीफाइनल में मुकुंद-विष्णुवर्द्धन ने दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के ब्लैक एलिस और यूक्रेन के व्लादिस्लेव ओरलोवा को 6-4-7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। 
विज्ञापन


विष्णुवर्द्धन ने कहा कि वह मैसुरु टेनिस क्लब में 12 साल की उम्र में आया था। मैंने 2012 में यहां अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता था। अब मैं युगल मुकाबला जीतकर बेहद खुश हूं। एकल में एस डी प्राजवाल सेमीफाइनल में ब्रिटेन के जॉर्ज लोफेगेन से 5-7, 4-6 से पराजित हो गए। जॉर्ज का सामना फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ब्लैक इलिस से होगा जिन्होंने अमेरिकी ओलिवर क्राफोर्ड को दूसरे सेमीफाइनल में 7-5, 6-3 से पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें