फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF World Cup: निशानेबाजी विश्व कप में 18 साल की सुरुचि ने मनु भाकर को हराकर जीता स्वर्ण, 1.3 अंक का रहा अंतर

Wed, 16 Apr 2025 12:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा (पेरू)

सार

सुरुचि ने लीमा विश्व कप में  24 शॉट के फाइनल में मनु को 1.3 अंक से हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। चीन की याओ कियानक्सुन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
सुरुचि और मनु भाकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने पेरू के लीमा में जारी आईएसएसएफ विश्व कप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोना अपने नाम किया। वहीं, पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता मनु भाकर ने रजत पदक जीता। दोनों ने इस प्रतियोगिता में भारत का दबदबा सुनिश्चित किया। इससे पहले स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

सुरुचि ने मनु भाकर को हराया
हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 18 साल की सुरुचि ने हाल ही में ब्यूनस आयर्स में साल के पहले विश्व कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने लीमा विश्व कप में  24 शॉट के फाइनल में 243.6 का स्कोर बनाया और मनु को 1.3 अंक से हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। चीन की याओ कियानक्सुन ने कांस्य पदक जीता।

Zaheer-Sagarika: 46 साल की उम्र में पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया जन्म, साझा की पहली तस्वीर

सौरभ चौधरी - फोटो : Twitter
सौरभ ने जीता था कांस्य
सुरुचि और मनु के पोडियम पर पहुंचने का मतलब था कि भारत ने बुधवार को हर एक रंग का एक पदक जीत। सौरभ ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया था। लीम विश्व कप में फिलहाल भारत तीन पदकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके बाद चीन का नंबर आता है, जिसने पुरुषों की एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था।

सैन्यम 11वें स्थान पर रही थीं
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में 60 शॉट के क्वालिफिकेशन राउंड में सुरुचि ने 582 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि मनु भाकर ने 578 अंक बनाकर चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारत की एक अन्य निशानेबाज सैन्यम 571 अंक के साथ 11वें स्थान पर रही।

पंजाब की जीत पर चहकीं प्रीति जिंटा, चहल और पोंटिंग को लगाया गले 
विज्ञापन

सुरुचि और सौरभ का शानदार प्रदर्शन
इससे पहले सुरुचि ने हाल ही में ब्यूनस आयर्स में विश्व कप के दौरान सौरभ के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य भी जीता था। तब सौरभ और सुरुचि ने हमवतन मनु भाकर और रविंदर सिंह को 16-8 से हराया था और कांस्य पदक जीता था। सुरुचि और सौरभ ने 581 स्कोर किया, जबकि मनु और रविंदर का स्कोर 579 रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें