फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: आज से होगी पेरू शूटिंग विश्वकप की शुरुआत, मनु और सुरुचि पर रहेंगी निगाहें

Tue, 15 Apr 2025 02:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस विश्वकप में भारत की 35 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। बीते सप्ताह ब्यूनस आयर्स में आयोजित पहले विश्वकप में भारतीय निशानेबाजों ने कुल चार स्वर्ण समेत कुल आठ पदक जीते थे।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यूनस आयर्स विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय निशानेबाज अब लीमा (पेरू) में मंगलवार से शुरू होने जा रहे दूसरे विश्वकप में अपना अभियान शुरू करेंगे। लास पाल्मास शूटिंग रेंज में मंगलवार को पुरुषों और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं के फाइनल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की एयर पिस्टल में निगाहें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, ब्यूनस आयर्स में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली सुरुचि और सैंयम पर निगाहें होंगी, जबकि पुरुष वर्ग में सौरभ चौधरी, वरुण तोमर और रविंदर स्वर्ण पदक पर निशाना साधेंगे। इस विश्वकप में भारत की 35 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। बीते सप्ताह ब्यूनस आयर्स में आयोजित पहले विश्वकप में भारतीय निशानेबाजों ने कुल चार स्वर्ण समेत कुल आठ पदक जीते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें