फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF: अब टोक्यो ओलंपिक की तरह होगा राइफल, पिस्टल शूटिंग का फाइनल, जानें नए नियम

Wed, 12 Apr 2023 11:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक के  बाद फाइनल को दर्शकों के अनुरूप बनाने के लिए आईएसएसएफ ने रैंकिंग राउंड के बाद शीर्ष दो शूटरों के बीच फाइनल का नियम बनाया था।
विज्ञापन
आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : twitter @ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोट्र्स महासंघ (आईएसएसएफ) ने राइफल और पिस्टल शूटिंग में शीर्ष दो शूटरों के बीच होने वाले फाइनल को हटा दिया है।
विज्ञापन

आठ से 15 मई को बाकू (अजरबैजान) में होने वाले अगले विश्वकप से टोक्यो ओलंपिक में खेले गए फाइनल के नियम लागू होंगे। दरअसल आईएसएसएफ ने पुराने नियम को फिर से बहाल कर दिया है, जहां फाइनल में शीर्ष आठ शूटरों के बीच मुकाबला होगा और सर्वाधिक स्कोर करने वाले को स्वर्ण पदक मिलेगा। 

टोक्यो ओलंपिक के  बाद फाइनल को दर्शकों के अनुरूप बनाने के लिए आईएसएसएफ ने रैंकिंग राउंड के बाद शीर्ष दो शूटरों के बीच फाइनल का नियम बनाया था। अब शीर्ष आठ शूटरों के फाइनल में पांच-पांच की सीरीज चलवाई जाएंगी। इसके बाद सिंगल शॉट पर कम स्कोर वाला शूटर बाहर होता जाएगा। स्वर्ण पदक का फैसला होने के लिए कुल 24 शॉट चलाने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें