मुंबई इंडियंस और पुणे सुपर जायंट्स के फाइनल मुकाबले का सबसे बड़ा विलेन सामने आ गया है। ये खिलाड़ी पुणे की टीम का मुख्य आलराउंडर है। ये खिलाड़ी हैं डेनियल क्रिश्चियन। फाइनल मुकाबले में मनोज तिवारी के आउट होने के बाद ये क्रीज पर आए थे। टीम को उस समय 4 गेंदों पर 7 रन बनाने थे। पुणे के कप्तान स्मिथ भी डीप कवर में अंबाती रायडु को बाउंड्री पर कैच थमा बैठे।
उस समय डेनियल क्रिश्चियन के बाद क्रीज क्रास करने का बहुत समय था, लेकिन उन्होंने क्रीज क्रास नहीं की। नतीजा, नए बल्लेबाज सुंदर वाशिंगटन को गेंदबाज को फेस करना पड़ा। जीतने के लिए 3 गेंदों पर 7 रन की दरकार थी। अगर डेनियल क्रिश्चियन जोकि एक धुरंधर आउराउंडर माने जाते हैं, स्मिथ के शॉट मारते ही क्रीज क्रास कर लेते तो उनके सामने 3 गेंद पर 7 रन बनाने का लक्ष्य होता तो मैच का परिणाम कुछ और देखने को मिल सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।