फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSvsMI: रोमांचक मैच में मुंबई ने पुणे को दी 1 रन से मात, रिकॉर्ड तीसरी बार जीता IPL खिताब

Mon, 22 May 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी के साथ मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl official web
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने पुणे को हैदराबाद में खेले गए आईपीएल-10 के रोमांचक फाइलन मुकाबले में 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर आईपीएल का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए। पहली पारी के बाद ऐसा लग रहा था था कि पुणे आसानी से मैच में जीत हासिल कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्टीव स्मिथ के शानदार अर्धशतक की बदौलत पुणे जीत के मुहाने तक पहुंची। स्टीव के आउट होते ही मुंबई ने मैच पुणे के हाथ से निकल गया। पुणे 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर केवल 128 रन बना सकी। अंतिम ओवर में मिचेल जॉनसन ने 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जबकि आखिरी विकेट आखिरी गेंद पर रन आउट के रूप में गिरा। 
विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। 
SCORECARD
आखिरी ओवर में जीत के लिए पुणे को 11 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर मनोज तिवारी थे। रोहित शर्मा ने गेंद मिचेल जॉनसन के हाथों में दी। पहली गेंद पर तिवारी ने चौका जड़ दिया। ऐसे में 5 गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी। इसके बाद लगातार दो गेंद पर मिचेल ने मनोज तिवारी और स्टीव स्मिथ को आउट कर मैच को मुंबई के पाले में डाल दिया। अंत में डेनियल क्रिस्टन और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी 3 गेंद में केवल 5 रन बना सकी और मुंबई को 1 रन से जीत हासिल हुई।   
 

खराब शुरुआत के बाद रहाणे स्मिथ ने पुणे को संभाला

स्टीव स्मिथ - फोटो : ipl official web
आईपीएल 10 में खिताबी जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने पुणे की तरफ से अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी उतरी। इस जोड़ी ने पहले 2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 14 रन बना लिए। इसके बाद तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को अंपायर ने बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिया। रीप्ले में पता चला कि गेंद ऊंची थी। राहुल ने 3 रन बनाए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए रहाणे और स्टीव स्मिथ के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। रहाणे 44 रन बनाकर जॉनसन की गेंद पर पोलार्ड को कैच दे बैठे। पुणे ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके मनोज तिवारी से पहले धोनी को भेजा। धोनी और स्मिथ के बीच तीसरे विकेट के लिए 27 जोड़े। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी बुमराह की गेंद को कट करने के प्रयास में विकेट कीपर पार्थिव को कैच  दे बैठे। धोनी ने 10 रन बनाए। 

खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने पुणे की शानदार गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। निर्धारित 20 ओवर में मुंबई 8 विकेट खोकर केवल 129 रन बना सकी। क्रुणाल पांड्या की शानदार 47 की पारी की बदौलत मुंबई सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई। एक समय मुंबई ने 14.1 ओवर में 79 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। आठवें विकेट के लिए क्रुणाल पांड्या और मिचेल जॉनसन ने 50 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को सस्ते में ढेर होने से बचा लिया। अंत में मिचेल जॉनसन 13 रन बनाकर नाबाद रहे। पुणे की ओर से उनादकट ने 19, जांपा ने 32 और डेनियल क्रिस्टन 34 रन देकर 2-2 विकेट हासिल किए। मुंबई के दो खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल ने पारी की अंतिम गेंद पर अपना विकेट गंवाया।
विज्ञापन

उनादकट ने शुरुआत में ढाया कहर

जयेदेव उनादकट - फोटो : ipl official web
मुंबई की ओर से लिंडल सिमंस और पार्थिव पटेल की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। पहले दो ओवर में मुंबई की आरंभिक जोड़ी ने 6 रन जोड़े। लेकिन तीसरे ओवर में उनादकट ने मुंबई के दोनों ओपनर को पवेलियन वापस भेज दिया। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पार्थिव उनादकट की एक शॉट पिच  गेंद को पुल करने के प्रयास में शार्दुल ठाकुर को कैच दे बैठे। लेकिन इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर उनादकट ने फॉलोथ्रू पर शानदार कैच लपक लिया। पार्थिव 4 और सिमंस केवल 3 रन बना सके।

पावरप्ले के आखिरी ओवर में रोहित ने फर्ग्युसन के एक ओवर में 4 चौके जड़े। शुरुआती झटके से उबरती मुंबई को पारी के आठवें ओवर में तीसरा झटका लगा। कप्तान स्टीव स्मिथ के शानदार थ्रो की वजह से अंबाती रायडू रन आउट हो गए। वह 12 रन  बना सके। पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने एडम जांपा की गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री पर खड़े शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन कैच लपककर रोहित को पवेलियन वापस जाने को मजबूर कर दिया। रोहित ने 24 रन बनाए। रोहित के बाद बल्लेबाजी करने आए केरन पोलार्ड ने शानदार छक्का जड़कर अपना खाता खोला। लेकिन 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड को जांपा ने चलता कर दिया। पोलार्ड ने 3 गेंद में 7 रन बनाए। पोलार्ड के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिका पांड्या ने मैदान पर आकर भाई क्रुणाल के साथ तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन डेनियल क्रिस्टन की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। हार्दिक ने 9 गेंद में 10 रन बनाए। 15वें ओवर की पहली गेंद पर कर्ण शर्मा का कैच स्लिप पर डेनियल क्रिस्टन ने छोड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंद शार्दुल का देकर कर्ण को रन आउट कर दिया। यह मुंबई को लगा सातवां झटका था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें