फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसी ने पहली भारतीय महिला सदस्य के तौर पर नीता अंबानी को चुना

Fri, 05 Aug 2016 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नीता अंबानी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने घोषणा की कि रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी को आईओसी के एक इंडीविजुअल सदस्य के रूप में निर्वाचित कर लिया गया है। वह प्रथम भारतीय महिला है जिन्हें यह सम्मान हासिल हुआ। 
विज्ञापन


नीता अंबानी भारत से अकेली इंडीविजुअल सदस्य है और वे अपनी 70 वर्ष की उम्र तक सदस्य बनी रहेंगी।  

आईओसी कार्यकारी बोर्ड द्वारा जून 2016 में नामित किये जाने के बाद, नीता अंबानी को आईओसी सदस्यों द्वारा आज रियो डी जनेरियो में आईओसी के 129वें सत्र में निर्वाचित किया गया। 

आईओसी ने सदस्यों के चयन के लिए एक नई स्वतंत्र चयन प्रक्रिया को अपनाया। ये चयन प्रक्रिया ओलंपिक एजेंडा 2020 की सिफारिशों पर आधारित थी। नामांकन पूर्णत योग्यता के आधार पर किया गया और उसके बाद मौजूदा आईओसी सदस्यों द्वारा नए सदस्यों का चुनाव हुआ।
विज्ञापन


रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष के रूप में नीता अंबानी ने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और कला के क्षेत्र में कई नयी पहल की हैं। बड़े पैमाने पर जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने में नीता अंबानी शामिल रही हैं। ‘देश में खेल प्रतिभाओं का विकास’ इन सभी प्रयासों के केंद्र में हैं। जमीनी स्तर पर आयोजित हो रहे इन विभिन्न खेल कार्यक्रमों में 30 लाख से अधिक बच्चे जुड़ चुके हैं। भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए नीता अंबानी के प्रयासों से ही ‘इंडियन सुपर लीग’की स्थापना हुई थी।

इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमति नीता अंबानी ने कहा कि "मैं आईओसी द्वारा निर्वाचित होने पर अभिभूत हूँ। यह दुनिया में भारत के बढ़ते रूतबे को रेखांकित करता है साथ ही यह भारतीय महिलाओं के लिए भी एक मान्यता है। मुझे हमेशा यह विश्वास रहा है कि खेल युवाओं को एक नई दिशा देने में सक्षम हैं। खेलों में समुदायों, संस्कृतियों, लोगों और पीढ़ियों को एकजुट करने की ताकत है। मैं अपने देश में खेलों और ओलंपिक के प्रोत्साहन के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें