फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Hockey Federation: एफआईएच की पाकिस्तान को चेतावनी, 25 अप्रैल तक विवाद सुलझाएं या निलंबन झेलें

Thu, 25 Apr 2024 04:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएचएफ को लिखे पत्र में एफआईएच ने 25 अप्रैल की समय सीमा दी है। विवाद नहीं सुलझने पर पाकिस्तान को सुल्तान अजलन शाह कप ( 4 से 11 मई, मलेशिया ) और नेशंस कप ( 31 मई से नौ जून, पोलैंड ) से बाहर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने पाकिस्तान सरकार और देश में खेल की कमान के लिये लड़ रहे दो महासंघों से बृहस्पतिवार तक अपने विवाद सुलझाने या निलंबन का सामना करने के लिये तैयार रहने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के अधिकारी के अनुसार एफआईएच ने साफ तौर पर कहा है कि दोनों धड़ों के बीच विवाद सरकार की मदद से आज खत्म हो जाना चाहिये वरना पाकिस्तान को निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पीएचएफ को लिखे पत्र में एफआईएच ने 25 अप्रैल की समय सीमा दी है। विवाद नहीं सुलझने पर पाकिस्तान को सुल्तान अजलन शाह कप ( 4 से 11 मई, मलेशिया ) और नेशंस कप ( 31 मई से नौ जून, पोलैंड ) से बाहर रहना पड़ सकता है।

अजलन शाह कप के आयोजकों ने एफआईएच से इस बारे में मार्गदर्शन मांगा है । शेहला रजा की अगुवाई वाले पीएचएफ ने हालांकि टूर्नामेंट के लिये टीम का ऐलान कर दिया है । तारिक हुसैन बुगती की अध्यक्षता वाले दूसरे महासंघ ने पाकिस्तान की टीम भेजने के लिये मेजबान से संपर्क किया है। बुगती की अध्यक्षता वाले महासंघ ने मशहूर डच कोच रोलैंट ओल्टमेंस को भी दोनों टूर्नामेंटों के लिये टीम को तैयार करने इस्लामाबाद बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें