फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीम ने जीता सोना, भारत ने 2 और स्वर्ण गंवाए

Mon, 11 Aug 2014 01:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका कुमारी के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन


पोलैंड के वॉक्लॉव में तीरंदाज दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी लैशराम और लक्ष्मीरानी माझी की दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम ने मैक्सिको को 6-0 से हराकर वर्ल्ड कप के चौथे चरण में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला टीम को मैक्सिको को पराजित करने में कोई परेशानी नहीं हुई। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका कुमारी भारत की जीत की स्टार रही। दीपिका ने भारत के 5 टेन में से 3 टेन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुरुष तीरंदाजी टीम को भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। शीर्ष वरीयता प्राप्त तरुणदीप राय, जयंत तालुकदार और अतानु दास की भारतीय टीम फाइनल में मैक्सिको के हाथों 3-5 से हार गई।

मैक्सिको का अपने वर्ल्ड कप इतिहास में यह दूसरा वर्ल्ड कप स्वर्ण है। उसने गत वर्ष मेडेलिन में भी स्वर्ण पदक जीता था।

मिश्रित युगल में भी भारत स्वर्णिम सफलता से चूक गया। अभिषेक वर्मा और पूर्वशा शिंदे को भी फाइनल में हारने के बाद रजत से संतोष करना पड़ा।

अभिषेक और पूर्वशा की भारतीय जोड़ी को फाइनल में दुनिया की नंबर वन अमेरिकी जोड़ी ब्रैडन गैलेनतिएन और क्रिस्टल गोविन ने हराया।

पुरुष और महिला टीम का कांस्य पदक चीन की तीरंदाजी टीम ने जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें