मैनी के पिता ने बताया कि उनका बेटा ठीक है और उन्हें चोट नहीं आई। प्रोटोकॉल के तहत उनके चिकित्सकीय परीक्षण कराए गए हैं और उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं।
भारतीय रेसर कुश मैनी की कार रविवार को फॉर्मूला-2 रेस के दौरान बड़ी दुर्घटना से बच गए। 23 साल के खिलाड़ी की कार का इंजन अचानक बंद हो गया था। ऐसे में साथी रेसर जोसफ मारिया मारती और ओलिवर गोएथे के साथ भिड़ंत की आशंका पैदा हो गई। मैनी का कार का पिछला हिस्सा इस टक्कर में क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वह कार से सुरक्षित निकल आए।
मैनी के पिता ने बताया कि उनका बेटा ठीक है और उन्हें चोट नहीं आई। प्रोटोकॉल के तहत उनके चिकित्सकीय परीक्षण कराए गए हैं और उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। इनविक्टा रेसिंग की ओर से फॉर्मूला-2 रेस में अपने दूसरे सीजन में भाग ले रहे मैनी 11वें स्थान पर रहे। रेस ट्राइडेंट के रिचर्ड वरशूर ने जीती।