फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत ने की विजयी शुरुआत, एकतरफा जीत के साथ बनाई दूसरे दौर में जगह

Sat, 27 Jul 2024 09:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल 31 साल के हरमीत 2018 और 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं। जॉर्डन के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उन्हें लय में आने में ज्यादा समय नहीं लगा।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : India at paris 2024 olympics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने टेबल टेनिस में अच्छी शुरुआत की और अनुभवी भारतीय खिलाड़ी हरमीत देसाई ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बना ली है। पेरिस खेलों से ओलंपिक में पदार्पण करने वाले हरमीत ने विश्व रैंकिंग में 538वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी जॉर्डन के जायद एबो यमन पर 4-0 की शानदार जीत दर्ज की और अपने अभियान का दमदार आगाज किया। 
विज्ञापन

विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल 31 साल के हरमीत 2018 और 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं। जॉर्डन के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उन्हें लय में आने में ज्यादा समय नहीं लगा। शुरुआती गेम को आसानी से जीतने के बाद दूसरे गेम में उन्हें कड़ी टक्कर मिली लेकिन अगले दो गेम को उन्होंने आसानी से अपने नाम कर मुकाबला जीत लिया। 
विज्ञापन

हरमीत ने शुरुआत से ही बनाया दबाव
हरमीत इस मुकाबले में शानदार लय में दिख रहे थे और उन्होंने शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वी एबो यमन पर दबाव बना दिया था। हरमीत ने 30 मिनट तक चले इस मुकाबले में 11-7, 11-9, 11-5, 11-5 से जीत दर्ज की। हरमीत ने इस मुकाबले में जॉर्डन के अपने प्रतिद्वंद्वी को टिकने नहीं दिया। हरमीत तीन तैयारी टूर्नामेंटों में खेलने और जर्मनी में व्यक्तिगत प्रशिक्षण से गुजरने के बाद ओलंपिक में आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें