फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PT USHA: पीएम मोदी से मिलीं भारतीय ओलंपिक संघ की नई अध्यक्ष पीटी ऊषा, बोलीं- उनसे काफी सीखती हूं

Fri, 16 Dec 2022 09:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और ओलंपियन हैं। 1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए का अध्यक्ष बना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीटी ऊषा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की नई अध्यक्ष पीटी ऊषा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार (16 दिसंबर) को मुलाकात की। पीटी ऊषा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज उनके कार्यालय में मिलकर और बातचीत करके खुशी हुई। उनके नेतृत्व और राष्ट्र सेवा से बहुत कुछ सीखती हूं।
विज्ञापन


पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और ओलंपियन हैं। 1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए का अध्यक्ष बना है। महाराजा यादविंदर सिंह (1938-1960) पिछले ऐसे अध्यक्ष थे जो खिलाड़ी रह चुके थे। चुनाव उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए उसके पूर्व जज नागेश्वर राव की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए थे।
 

पीटी ऊषा के अध्यक्ष चुने जाने से आईओए में गुटीय राजनीति के कारण पैदा हुआ संकट भी समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इस महीने चुनाव नहीं कराने की दशा में आईओए को निलंबित करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


पीटी ऊषा राज्यसभा में सांसद भी हैं। हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनकी तारीफ की थी। धनखड़ ने पीटी उषा की सराहना करते हुए कहा था, "उनका योगदान प्रेरणादायक है। मैं 10 दिसंबर, 2022 को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला और ओलंपियन बनने पर इस हाउस (राज्य सभा) की एक प्रतिष्ठित सदस्य श्रीमती पी.टी. ऊषा जी को बधाई देता हूं। उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें