फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: भारतीय पुरुष और महिला चार गुणा 400 रिले टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, जानें किस स्थान पर रही

Fri, 09 Aug 2024 05:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारत का एशियाई रिकॉर्ड 2:59.05 सेकेंड का है जो 2023 बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप के दौरान बना था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) को पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम के फाइनल राउंड में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन टीम ऐसा करने में विफल रही।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष और महिला चार गुणा 400 रिले टीम का पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और दोनों ही टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। भारतीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम शुक्रवार को उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी और हीट रेस में कुल 10वें स्थान पर रहने के कारण अंतिम राउंड में जगह बनाने से चूक गई। मोहम्मद अनस याहिया, मोहम्मद अजमल, अमोज जैकब और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी ने हालांकि सत्र का सर्वश्रेष्ठ तीन मिनट और 0.58 सेकेंड का समय निकाला, लेकिन दूसरी हीट में सातवें स्थान पर रहीं जिससे उसने 16 टीमों में से कुल मिलाकर 10वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों हीट में से प्रत्येक में शीर्ष तीन टीम तथा दोनों हीट में अगली दो सबसे तेज टीमें फाइनल राउंड में पहुंचती हैं। बोत्सवाना (2:57.76), ब्रिटेन (2:58.88) और अमेरिका (2:59.15) की टीम शीर्ष तीन पर रहीं, जबकि जापान 2:59.48 के समय के साथ चौथे स्थान पर था। भारत का एशियाई रिकॉर्ड 2:59.05 सेकेंड का है जो 2023 बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप के दौरान बना था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) को पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम के फाइनल राउंड में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन टीम ऐसा करने में विफल रही।
विज्ञापन

महिला टीम भी नहीं कर सकी क्वालिफाई
महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम भी पहले दौर की हीट में भाग लेने वाले 16 देशों में 15वें स्थान पर रहने के बाद क्वालिफाई करने में असफल रही। विथ्या रामराज, ज्योतिका श्री दांडी, एमआर पूवम्मा और सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने 3:32.51 का समय निकाला और हीट नंबर दो में आठवें और आखिरी स्थान से कुल 15वें स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें