फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: भारतीय हॉकी अधिकारी गुरिंदर सिंह सांघा को एशियाड से भेजा गया वापस, उत्पीड़न की शिकायत सामने आई

Fri, 02 Oct 2026 05:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

भारतीय हॉकी अंपायर और तकनीकी अधिकारी गुरिंदर सिंह सांघा को महिला हॉकी अधिकारी की ओर से उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियन गेम्स 2026 से वापस भारत भेज दिया गया। 

विज्ञापन
हॉकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी अंपायर और तकनीकी अधिकारी गुरिंदर सिंह सांघा को एशियन गेम्स 2026 से वापस भारत भेज दिया गया है। उनके खिलाफ जापान के नागोया में एक महिला हॉकी अधिकारी की ओर से उत्पीड़न की शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है। हॉकी इंडिया के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि शिकायत के बाद सांघा को करीब दो दिन पहले वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला अधिकारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
हॉकी इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक, मलेशिया की एक महिला हॉकी अधिकारी ने सांघा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनके नागोया प्रवास के दौरान होटल के एक कर्मचारी के साथ भी उनके कथित दुर्व्यवहार की शिकायत सामने आने की बात कही गई है। हॉकी इंडिया के अधिकारी ने कहा कि एशियन हॉकी फेडरेशन (एएचएफ) से विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर एएचएफ की रिपोर्ट में सांघा के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं तो हॉकी इंडिया उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।

एएचएफ करता है अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति
एशियन गेम्स में हॉकी मुकाबलों के लिए अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति एशियन हॉकी फेडरेशन करता है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक अधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि इस मामले में आईओए और हॉकी इंडिया की ओर से नियुक्ति नहीं की गई थी। आईओए अधिकारी ने कहा कि एशियन गेम्स में हॉकी के अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति एएचएफ करता है। वहीं, नागोया में मौजूद एएचएफ अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

2025 में भी सामने आई थी शिकायत
गुरिंदर सिंह सांघा के खिलाफ इस तरह की शिकायत पहले भी सामने आ चुकी है। साल 2025 में रांची में आयोजित हॉकी इंडिया लीग के दौरान एक महिला अंपायर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हॉकी इंडिया ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई थी। हॉकी इंडिया के अधिकारी के मुताबिक, समिति ने मामले की जांच की थी, लेकिन सांघा के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला था।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी से जुड़ा यह दूसरा मामला
भारतीय हॉकी से जुड़े अधिकारियों पर उत्पीड़न की शिकायत का यह इस साल सामने आया दूसरा मामला है। इससे पहले हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को भी शिकायत सामने आने के बाद हटा दिया था। फिलहाल एशियन हॉकी फेडरेशन की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। इसके आधार पर गुरिंदर सिंह सांघा के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें