महिलाओं के 75 किलो भारवर्ग में ने किरण ने यूक्रेन की पोलिना चेर्नन को 5-0 से हराया। पुरुष वर्ग के 75 भारवर्ग में दीपक ने थाईलैंड के पीरपट यिसू के जजों के सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से पराजित किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय मुक्केबाज किरण और दीपक ने चौथे थाईलैंड ओपन में अपने अपने वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिलाओं के 75 किलो भारवर्ग में ने किरण ने यूक्रेन की पोलिना चेर्नन को 5-0 से हराया। पुरुष वर्ग के 75 भारवर्ग में दीपक ने थाईलैंड के पीरपट यिसू के जजों के सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से पराजित किया। दीपक ने बेहतर तकनीकी कौशल दिखाने के अलावा मौका मिलने पर अंक भी बटोरे।
विज्ञापन
भारत ने प्रतियोगिता में 19 सदस्यीय दल उतारा है। महिलाओं के सेमीफाइनल में प्रिया (57 किग्रा) और सनेह (70 किग्रा) अपने मुकाबलों में संघर्ष करने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं, तथा उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।