फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष सुमरिवाला ने नीरज को सराहा, ओलंपिक को लेकर कही ये बात

Tue, 02 Jul 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सुमरिवाला ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा, लेकिन उन्होंने यह अनुमान लगाने से इनकार कर दिया कि देश कितने पदक जीतेगा।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की सराहना की है। सुमरिवाला ने कहा कि नीरज चोपड़ा  शांतचित खिलाड़ी हैं, जो दबाव को कभी हावी नहीं होने देते है और दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। नीरज इस महीने के आखिरी में पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर आकर्षण का केंद्र होंगे।  
विज्ञापन

सुमरिवाला ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा, लेकिन उन्होंने यह अनुमान लगाने से इनकार कर दिया कि देश कितने पदक जीतेगा। उन्होंने कहा कि नीरज की सबसे बड़ी ताकत दबाव को सोखने की है। वह बड़े मैचों में दबाव को हावी नहीं होने देता है इसलिए 87–88 मीटर के थ्रो के साथ भी पदक जीत लेता है। सुमारिवाला ने एक कार्यक्रम में नीरज के बारे में कहा, एक तरफ नीरज है और दूसरी तरफ बाकी सब एथलीट हैं। जहां तक नीरज का सवाल है तो वह काफी शांतचित और एकाग्र है। वह उनमें से एक हैं जो दबाव को हावी नहीं होने देता है। वह न तो अतीत के बारे में सोचता है और ना ही भविष्य की ज्यादा चिंता करता है। वह मौजूदा क्षण के बारे में सोचता है और यही उसका सबसे मजबूत पक्ष है। अगर आप उससे पूछें, क्या आपको डर लगता है? तो वह कहेगा, डर तो सबको लगता है, लेकिन तनाव नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

सुमरिवाला ने कहा, 'मैं प्रतिस्पर्धा में जाने से पहले हमेशा इन खिलाड़ियों से वार्मअप क्षेत्र में बातचीत करता हूं। वह कहता है कोई तनाव नहीं है, आप तनाव मत लो मैं कर दूंगा।' एएफआई अध्यक्ष को उम्मीद है कि नीरज पेरिस ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा, क्या मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि वह एक और स्वर्ण जीतेगा? ऐसा करना बहुत कठिन है। उनकी ताकत उनकी निरंतरता है। आज दुनिया में कम से कम चार-पांच खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक थ्रो करते हैं जो नीरज ने कभी नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें