(बाएं) प्रियंका दस हजार मीटर पैदल चाल के दौरान और (दाएं) अविनाश तीन हजार मीटर स्टीपलचेज के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में कमाल किया। पहले महिलाओं की दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद अविनाश साबले ने भी तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में रजत जीता। इन दोनों पदकों के साथ भारत ने मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में चार पदक जीत लिए हैं। इन दोंनों से पहले तेजस्विन शंकर ने हाई जंप और मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में पदक जीते थे। तेजस्विन ने कांस्य और श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक कुल 28 पदक जीत चुका है, जिसमें नौ स्वर्ण, दस रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।