फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोल्डन ब्वॉय' जीतू ने एशियाड में दिलाया पहला स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीतू राय का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद उन्होंने एशियाई खेलों में भी देश को स्वर्ण पदक दिलाया। निशानेबान जीतू ने शनिवार को एशियाड में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को इस बार का पहला पीला तमगा दिलाया।
विज्ञापन


आईएसएसएफ की वर्ल्ड रैंकिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल में जीतू वर्ल्ड नंबर एक और 50 मीटर में वो नंबर पांच पर हैं।

इससे पहले निशानेबाज श्वेता चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि स्वर्ण पदक चीन की चांग ने जीता और रजत पदक कोरिया की जुंग की झोली में गया।

हालांकि भारत की स्टार शूटर हिना सिंधू फाइनल के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाईं। उनसे इन खेलों में पदक की उम्मीद थी।

दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में 17वें एशियाई खेल चल रहे हैं। शनिवार को भोरोत्तोलन, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, निशानेबाज़ी और जूडो जैसे खेलों में भारत के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें