फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारु खिलाड़ियों से भिड़ेंगे पंजाब के किंग्स

Thu, 18 Sep 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब अपने अभियान की शुरुआत हॉबर्ट हेरिकेन्स के साथ करेगा। दोनों टीमों के बीच पीसीए स्टेडियम मोहाली में वीरवार को मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


हॉबर्ट हरिकेन्स की टीम जहां जीत से शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, पंजाब की टीम आईपीएल सीजन-7 के अपने प्रदर्शन को यहां भी बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों में कई कंगारू खिलाड़ी हैं।

इससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। बता दें कि किंग्स की टीम में जहां जॉर्ज बेली, डेविड मिलर, मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हैं तो वहीं हॉबर्ट हरिकेन्स केपास टिम पेन, बॉलिंगर, जेवियर डोहार्टी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


विरेंद्र सहवाग पर रहेगा दारोमदार
किंग्स इलेवन को विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग से मैच में ठोस शुरुआत की उम्मीद रहेगी। वहीं, मध्यक्रम में बेली, मैक्सवेल के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर अपने दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। जबकि, लोकल क्रिकेटर मनन वोहरा भी मौका मिलने पर सबको चौंका सकते हैं।

जॉनसन की कमी खलेगी
किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के अभी तक टीम केसाथ नहीं जुड़ पाने से झटका लगा है। जानकारी के अनुसार, शरुआत के दो मैचाें में जॉनसन नहीं उपब्लध रहेंगे। इससे पहले किंग्स इलेवन के गेंदबाज संदीप शर्मा चैंपियंस लीग शुरू होने से पहले ही इंजरी के कारण बाहर हो चुके हैं।

हॉबर्ट में भी कई शानदार खिलाड़ी
हॉबर्ट हरिकेन्स को कम नहीं आंका जा सकता। टीम में कप्तान टिप पेन के साथ ऑलराउंडर शोएब मलिक, जेवियर डोहर्टी, बेन हिलफेंनस किसी भी समय किंग्स के लिए खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें