फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक: आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में रुद्रांक्ष पाटिल ने जीता रजत पदक

Thu, 30 Sep 2021 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले अमेरिका के विलियम शानेर से पाटिल पीछे रह गए। इसके अलावा भारत के दो और पुरुष निशानेबाज पार्थ मखीजा सातवें और श्रीकांत धनुष आठवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
रुद्रांक्ष पाटिल ने जीता रजत पदक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में पाटिल ने 250.0 अंक बनाए और सात छह निशानेबाजों को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन


हालांकि, टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले अमेरिका के विलियम शानेर से पाटिल पीछे रह गए। इसके अलावा भारत के दो और पुरुष निशानेबाज पार्थ मखीजा सातवें और श्रीकांत धनुष आठवें स्थान पर रहे।
 

महिलाओं में रमिता ने जीता कांस्य
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में रमिता ने 229.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, मेहुली घोष पांचवें और निशा कंवर आठवें स्थान पर रहीं।
 
 

एयर पिस्टल में तीन शूटर फाइनल में
इसके अलावा पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल में नवीन ने 584 अंक के साथ शीर्ष पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, सरबजोत सिंह ने भी इतना ही स्कोर बनाया, लेकिन उन्हें कम 10 अंक वाले पाइंट हासिल करने की वजह से दूसरा स्थान मिला। विजयवीर सिद्धू इस स्पर्धा के लिए फाइनल में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय रहे।

 
विज्ञापन

महिलाओं में तीन शूटर फाइनल में
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में रिदम सांगवान ने 577 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। मनु भाकर 574 अंक के साथ तीसरे और ईशा सिंह (572) ने पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें