फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics : भारतीय पुरुष और महिला तीरंदाजी टीम ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, इस आधार पर किया क्वालिफाई

Mon, 24 Jun 2024 04:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय और दीपिका कुमारी रिकॉर्ड चौथी बार ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे। सेना के 40 साल के दिग्गज तरुणदीप ने 2004 में एथेंस ओलंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि दीपिका का यह लगातार चौथा ओलंपिक होगा।
विज्ञापन
तीरंदाजी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष और महिला तीरंदाजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पेरिस ओलंपिक का कोटा प्राप्त कर लिया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में क्वालिफिकेशन हासिल करने में नाकाम रहे देशों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर टीम ने कोटा पक्का किया। भारत ने सोमवार को जारी विश्व तीरंदाजी की नवीनतम रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा प्राप्त किया। 
विज्ञापन

 

पेरिस ओलंपिक का आयोजन जुलाई-अगस्त में होना है। भारत इस तरह से पेरिस में सभी पांच पदक स्पर्धाओं ( पुरुष और महिला टीम, व्यक्तिगत और मिक्स्ड श्रेणियों) में प्रतिस्पर्धा करने का पात्र होगा। पुरुष वर्ग में रैंकिंग के आधार पर भारत और चीन ने कोटा हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में भारत के अलावा इंडोनेशिया कोटा हासिल करने वाला दूसरा देश रहा। ओलंपिक में 12 देश टीम स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे, जबकि मिक्स्ड प्रतियोगिताओं में पांच टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।  यह पहली बार है जब तीन चरण के ओलंपिक क्वालीफायर के बाहर रहने वाले शीर्ष दो देशों को टीम कोटा प्रदान किया गया है। 

चौथी बार ओलंपिक में उतरेंगे तरुणदीप और दीपिका
अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय और दीपिका कुमारी रिकॉर्ड चौथी बार ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे। सेना के 40 साल के दिग्गज तरुणदीप ने 2004 में एथेंस ओलंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि दीपिका का यह लगातार चौथा ओलंपिक होगा। उन्होंने 2012 में लंदन में पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। धीरज बोम्मदेवरा, अंकिता भकत और भजन कौर ओलंपिक में पदार्पण करेंगे, जबकि प्रवीण जाधव का टोक्यो के बाद यह लगातार दूसरा ओलंपिक खेल होगा।
विज्ञापन

भारतीय टीम इस प्रकार है...

पुरुष: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा और प्रवीण जाधव।

महिला: दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें