फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में डबल गोल्ड, 'सातवें आसमान' पर पुरुष टीम

Fri, 03 Oct 2014 02:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंचियोन में खेले जा रहे 17वें एशियाई खेलों में भारत ने कबड्डी में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पहले महिला फिर पुरुष वर्ग में गोल्ड जीत लिए। खेल के 14वें दिन कबड्डी में मिली दो स्वर्णिम सफलता के दम पर भारत ने स्वर्ण पदकों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू लिया है अब उसके स्वर्ण पदकों की संख्या 11 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


भारत की कबड्डी में जीत की खास बात यह है कि उसने दोनों ही फाइनल में मजबूत टीम ईरान को हराया। भारत ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार कबड्डी में डबल गोल्ड जीते हैं।

आज जीते दो और स्वर्ण पदकों के दम पर भारत पदक तालिका में आठवें पायदान पर आ गया है। भारत ने 11 स्वर्ण, 9 रजत और 37 पदक (कुल 57) जीते हैं। हालांकि भारत ने 2010 में ग्वाझूं एशियाड में 65 पदक जीते थे जिसमें उसके खाते में 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन


चीन ने 145 स्वर्ण पदकों समेत 329 पदक जीतकर पहले पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत रखी है। दूसरे स्थान पर मेजबान कोरिया है जिसने अब तक 222 पदक जीते हैं।

महिला टीम ने की स्वर्ण पदक की शुरुआत

एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए दोहरी स्वर्णिम सफलता वाला लेकर आया। पुरुष टीम की ऐतिहासिक जीत से पहले महिला टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए भारत के हिस्से में गेम्स का दसवां स्वर्ण डाल दिए।

आज सुबह स्वर्ण पदक के लिए पहले महिला टीम ईरान के खिलाफ मुकाबले में उतरी। मुकाबला बेहद शानदार रहा और महिला खिलाड़ियों ने जोरदार दमखम दिखाया। भारत ने पहले हाफ में 15-11 की बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे हाफ में भी भारत ने 31-21 से अपनी बढ़त बरकरार रखा और खिताब पर कब्जा जमा लिया।

भारतीय टीम ने गुरुवार को सेमीफाइनल में थाइलैंड को 41-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

भारत ने महिला कबड्डी में लगातार दूसरी बार गोल्ड पर कब्जा जमाया। महिला कबड्डी को एशियाई खेलों में पहली बार 2010 में ग्वांझू एशियाड में शामिल किया गया था जिसमें भारत विजयी रहा था।
विज्ञापन

कड़े मुकाबले के बाद भारत ने जीता सातवां गोल्ड

महिला टीम की स्वर्णिम सफलता को जारी रखते हुए भारत की पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांक‌ि लगातार 6 गोल्ड जीत चुकी भारतीय टीम को फाइनल में ईरान से कड़ी टक्कर मिली।

पहले हाफ में भारत 13-21 से पिछड़ा हुआ था। इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरे हाफ में स्कोर 21-21 से बराबरी पर ला दिया। ईरान के खेल से ऐसा लग रहा था कि वह भारत को पहली बार फाइनल में हराने में कामयाब हो जाएगी लेकिन अंतिम समय में भारतीय खिलाड़ियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

खेल खत्म होने से कुछ देर पहले भारत ने मैच में पहली बार बढ़त हासिल की और इसे कायम रखते हुए 27-25 से मैच जीत लिया। भारत का कबड्डी में यह लगातार सातवां गोल्ड है।

1990 में जब से इन खेलों को एशियन गेम्स में शामिल किया गया है भारतीय पुरुष टीम ने हर संस्करण में स्वर्ण अपने नाम किया है। सेमीफाइनल में पुरुष टीम ने मेजबान दक्षिण कोरिया को हराया था। पुरुष टीम ने खिताबी सफर में पाकिस्तान, बांग्लादेश और थाईलैंड को भी मात दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें