फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताबी रेस से बाहर होने के बाद भारत ने जीता कांस्य

Mon, 13 Apr 2015 08:27 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खिताबी रेस से बाहर होने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमा ही लिया।
विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम ने इपोह (मलेशिया) में कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं और मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें भारत के गोलकीपर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया और बेहतरीन बचाव करते हुए भारत को 4-1 से जीत दिला दी।

इससे पहले, निकिन थिमैया ने मैच के 10वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर में भारत ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया और 1-0 की बढ़त कायम रखी। लेकिन दूसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने ज़ोरदार वापसी की और 19वें मिनट में ह्योसिक यू ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके तुरंत बाद भारत ने सतबीर सिंह के नेतृत्व में कोरिया पर धावा बोला और गोल कर फिर भारत को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


मैच के 26वें मिनट में भारत को झटका लगा जब खतरनाक खेल का प्रदर्शन करने पर रमनदीप सिंह को पीला कार्ड दिखाकर मैदान के बाहर भेज दिया गया। 29वें मिनट में कोरिया के हुनवू नाम ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 2-2 ही रहा और अगले दो क्वार्टर गोलरहित ही रहे। शनिवार को भारत ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से चौंकाया था। भारत लीग मुकाबले में पांच मैचों से सात अंक बटोरे थे।

अमेरिका से हारी भारतीय महिलाएं
भारतीय महिला हॉकी टीम को बढ़त बनाने के बावजूद रविवार को हास्टिंग्स में हास्टिंग्स स्पोर्ट्स पार्क में हाकेस बे कप के अपने दूसरे मैच में अमेरिका के खिलाफ 2-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली।

अनुराधा थोकचोम ने छठे मिनट में भारत को बढ़त दिलाई। अमेरिका ने इसके बाद हमले तेज किए लेकिन भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे रहा। दूसरे क्वार्टर में जिल विटमेर ने 19वें मिनट में मैदानी गोल दागकर अमेरिका को 1-1 की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


अमेरिका की कैथलीन शार्की ने इसके बाद 42वें और 43वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 3-1 से आगे किया। अनुराधा ने 44वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-3 किया लेकिन जूलिया रीनप्रेच ने 47वें मिनट में अमेरिका की बढ़त को 4-2 कर दिया जो निर्णायक साबित हुई। भारत अगले मैच में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें