फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: भारत ने पहली बार वर्ष 1900 में ओलंपिक में लिया था हिस्सा, जानें अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन

Sun, 07 Jul 2024 05:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने पहली बार ओलंपिक में वर्ष 1900 में हिस्सा लिया था जहां नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है और भारतीय एथलीट इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अच्छी सफलता हासिल की थी और देश को उम्मीद है कि एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी तिरंगे की शान बढ़ाएंगे। भारत ने पहली बार ओलंपिक में वर्ष 1900 में हिस्सा लिया था जहां नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे। भारत का पदक के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो 2020 में रहा जहां टीम ने एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे। 
विज्ञापन

ओलंपिक में 26वीं बार उतरेगा भारत
भारत 26वीं बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेगा। हालांकि, उसने 20 बार भारतीय झंडे तले इन खेलों में हिस्सा लिया है। इस बार भारत के 111 एथलीट पदक के लिए जोर लगाने उतरेंगे। टोक्यो ओलंपिक में कुल 124 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और पिछली बार की तुलना में इस संख्या में गिरावट आई है। अपने पहले पांच ओलंपिक में भारत ब्रिटिश राज के अंतर्गत खेला था। पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से होना है। 

ओलंपिक इतिहास की बात करें, तो भारत के नाम अब तक कुल 35 पदक हैं। इनमें 10 स्वर्ण, नौ रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे ज्यादा आठ स्वर्ण पदक भारत की हॉकी टीम ने जीते हैं। देश के नाम व्यक्तिगत स्पर्धा में दो गोल्ड हैं, जो अभिनव बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक के दौरान निशानेबाजी और टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता है। सबसे बेहतरीन ओलंपिक अभियान की बात करें, भारत ने 2012 लंदन आलंपिक को पीछे छोड़ते हुए टोक्यो ओलंपिक में सात पदक अपने नाम किए थे जो उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। इससे पहले लंदन में भारत के नाम कुल छह पदक थे। 

भारत का ओलंपिक में अब तक का प्रदर्शन
वर्ष स्थान एथलीट पदक 
1990 पेरिस 01 02
1920 एंटवर्प 02 00
1924 पेरिस 13 00
1928 एम्सटर्डम 22 01
1932 लॉस एंजिल्स 18 01
1936 बर्लिन 27 01
1948 लंदन 86 01
1952 हेलसिंकी 64 02
1956 मेलबर्न 59 01
1960 रोम 45 01
1964 टोक्यो 53 01
1968 मेक्सिको सिटी 25 01
1972 म्यूनिख 46 01
1976 मॉनट्रियल 26 00
1980 मॉस्को 52 01
1984 लॉस एंजिल्स 47 00
1988 सियोल 43 00
1992 बार्सिलोना 46 00
1996 अटलांटा 40 01
2000 सिडनी 44 01
2004 एथेंस 73 01
2008 बीजिंग 57 03
2012 लंदन 83 06
2016 रियो डि जिनेरियो 117 02
2020   टोक्यो 126 07
विज्ञापन

छह ओलंपिक में खाता भी नहीं खुल सका
भारत ने अब तक 25 ओलंपिक में हिस्सा लिया है। इसमें से छह ओलंपिक में एक भी पदक नहीं जीत सका। भारत ने 1920, 1924, 1976, 1984, 1988 और 1992 ओलंपिक खेलों में एक भी पदक नहीं जीता था। 1896 से मॉडर्न ओलंपिक गेम्स आयोजित हो रहे हैं। तब से दुनिया ने अमेरिका, सोवियत संघ, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान जैसे देशों को महाशक्ति के तौर पर देखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें