फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: दुबई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारीं इगा स्वियातेक, क्वालिफायर खिलाड़ी कलिंस्काया ने किया उलटफेर

Sat, 24 Feb 2024 07:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

कलिंस्काया की स्वियातेक के खिलाफ यह पहली भिड़ंत थी। विश्व की 40वें नंबर की खिलाड़ी कलिंस्काया फाइनल में 26वें रैंकिंग की खिलाड़ी इटली की जैस्मीन पाओलिनी के खिलाफ खेलेंगी।
विज्ञापन
अन्ना कलिंस्काया और इगा स्वियातेक - फोटो : X/@WTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वालिफायर खिलाड़ी अन्ना कलिंस्काया ने उलटफेर जीत हासिल करते हुए विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक को सीधे सेटों में हराकर दुबई चैंपियनशिप के फाइनल में जगही बनाई। स्वियातेक तीन बार की फ्रेंच ओपन और 2022 की यूएस ओपन विजेता भी हैं। 25 साल की कलिंस्काया ने सेमीफाइनल का यह मुकाबला एक घंटे 42 मिनट में 6-4, 6-4 से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


स्विायेतक ने दो मैच प्वाइंट भी बचाए, लेकिन वह कलिंस्काया को जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाईं। स्वियातेक की लगभग एक साल में सीधे सेटों में यह पहली हार है। रूस की खिलाड़ी कलिंस्काया ने अपने फाइनल तक के सफर में लगातार तीन मैचों में विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल खिलाड़ियों को हराया। उन्होंने इससे पहले विश्व की नौवें नंबर की खिलाड़ी जेलेना ओस्टेपेंको, विश्व की तीसरे नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ को शिकस्त दी थी।

कलिंस्काया की स्वियातेक के खिलाफ यह पहली भिड़ंत थी। विश्व की 40वें नंबर की खिलाड़ी कलिंस्काया फाइनल में 26वें रैंकिंग की खिलाड़ी इटली की जैस्मीन पाओलिनी के खिलाफ खेलेंगी। कलिंस्काया ने कहा कि स्वियातेक के खिलाफ मुझे खेलने का मौका मिला और उन्हें हराकर खुश हूं। इससे पहले पाओलिनी ने अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में सोआर्ना क्रिस्टी को 6-2, 7-6 (6) से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें