फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना ने कोर्ट पर लगाया 'चौका', मुंबई हारी

Fri, 23 Aug 2013 04:02 PM IST
पुणे/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
साइना नेहवाल की अगुवाई में हैदराबाद हॉटस्पॉट ने आईबीएल में अपनी जीत का अभियान जारी रखते हुए मुंबई मास्टर्स को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन


टीम की स्टार खिलाड़ी और विश्व की नंबर चार खिलाड़ी साइना ने अपना दबदबा बरकरार रखा और लगातार चौथी जीत दर्ज की।

हैदराबाद की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि मुंबई की चार मैचों में यह दूसरी हार है। हालांकि इस मुकाबले में हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पुरुष एकल के पहले मुकाबले में अजय जयराम विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई से शिकस्त मिली।

वेई ने जयराम को कड़े मुकाबले में 21-19, 11-21, 11-5 से हराकर मुंबई को बढ़त दिला दी। लेकिन महिला एकल में साइना के दमदार प्रदर्शन के आगे पीसी तुलसी टिक नहीं सकीं।
विज्ञापन


साइना एकतरफा अंदाज में यह मुकाबला 21-7, 21-10 से जीतकर हैदराबाद को बराबरी पर ला खड़ा किया।

पुरुष युगल में वी शेम गोह और वाह लिम की जोड़ी ने पहला सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी की। इस जोड़ी ने मुंबई के सुमित रेड्डी और मन्नू अत्री की जोड़ी को 11-21, 21-16, 11-9 से हराकर हैदराबाद को 2-1 से आगे कर दिया।

चौथे मैच में हैदराबाद के तानोंगसाक सेमसोमबूनसुक और मार्क ज्वेबलर के बीच पुरुष एकल का दूसरा मुकाबला था। इस अहम मैच में तानोंगसाक ने ज्वेबलर की कड़ी चुनौती पर 21-19, 17-21, 11-6 से काबू पाते हुए हैदराबाद को 3-1 की अपराजेय बढ़त दिला दी।

अवध को मिली पहली जीत
अवध वॉरियर्स ने जीत का खाता खोलते हुए लीग में कृष दिल्ली स्मैशर्स को 4-1 से हराया। तीन मैचों में अवध वॉरियर्स की यह पहली जीत है जबकि दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी हार है।

युवा स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू और के श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मैच जीते और अवध को 2-0 से जीत दिलाई। श्रीकांत ने पहले पुरुष एकल में साई प्रनीत को 21-14, 21-9 से हार का स्वाद चखाया।
विज्ञापन


सिंधू ने महिला एकल में अंरुधति पंतवाने को 21-16, 21-17 से हराकर अवध वॉरियर्स की बढ़त को कायम रखा। लेकिन पुरुष डबल्स में विश्व की नंबर चार मलेशियाई जोड़ी किएन कीट कू और बून होंग तेन ने मुकाबला जीतकर दिल्ली को पहली जीत दिलाई।

इस मुकाबले की सबसे रोमांचक भिड़ंत में गुरुसाईदत्त ने डारेन लियू को 21-16, 21-19 से हराकर अवध को 3-1 से अजेय बढ़त दिला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें