फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर फिक्सिंग के आरोप में निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में होने वाली आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर पर फिक्सिंग संपर्क की सूचना न देने का आरोप है। मामले की गंभीरता को समझते हुए क्रिकेटर को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हांगकांग के क्रिकेटर इरफान अहमद पर आरोप है कि उन्होंने फिक्सिंग संपर्क की सूचना नहीं दी और इस आरोप में उन्हें आईसीसी ने अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

26 साल का यह ऑलराउंडर मार्च में भारत में होने वाली वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप में हांगकांग टीम का सदस्य था अगर आरोप साबित होता है तो इरफान पर दो से पांच साल तक का बैन लग सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व पाक दागी क्रिकेटर ने किया था संपर्क

आईसीसी की भ्रष्टाचार मीडिया के तहत लगाए गए आरोप वैश्विक संस्‍था की भ्रष्टाचार रोधी इकाई की अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ जांच का हिस्सा है।

ऑस्ट्रेलिया के फेयरफेक्स मीडिया के अनुसार अहमद से पाक के पूर्व क्रिकेट नसीम गुलजार ने संपर्क किया था जो उन कथित मैच फिक्सरों में शामिल है जिन पर न्यूजीलैंड के क्रिकेट लू विन्सेंट को इंग्लैंड के काउंटी मैचों में कमतर प्रदर्शन करने के लिए पैसे का देने का आरोप है। अहमद के वकील केविन इगान ने उनका बचाव किया है।

गौरतलब है कि अहमद ने 6 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें