फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौलिये में आकर गेल ने खुद को किया था एक्सपोज?

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार मेल मैक्लॉघलिन के बीच विवाद और उलझता जा रहा है। एक मैच के बाद गेल ने इंटरव्यू के दौरान मैक्लॉघलिन की आंखों पर कमेंट कर किया। उनके इस कमेंट के बाद विवाद शुरू हो गया और आयोजकों ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


मैक्लॉघलिन की शिकायत पर मामला बढ़ा तो बल्लेबाज गेल को माफी मांगनी पड़ी। गेल ने अपनी सफाई में कहा था कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे और कुछ नहीं। हालांकि बिग बैश लीग के आयोजकों ने इसे मजाक नहीं माना और गेल पर 4 लाख 80 हजार रुपए (10 हजार डॉलर) का जुर्माना लगा दिया।

यह मामला अब शांत होने का नाम नहीं ले रहा। मैक्लॉघलिन के साथ अभद्र व्यवहार के बाद फेयरफाक्स मीडिया ने क्रिस गेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान एक दूसरी महिला के सामने खुद को नग्न (एक्सपोज्ड) होने की खबर प्रकाशित कर दी है। इस खबर के बाद गेल ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है और एक मीडिया वकील को मार्क ओ ब्रायन की सेवाएं ली हैं जिसके जरिए वे फेयरफाक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


36 साल के कैरेबियाई बल्लेबाज ने एक बयान जारी कर ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया। उन्होंने फेयरफाक्स मीडिया पर गलत खबर चलाने और उनकी छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। फेयरफाक्स की खबर के अनुसार गेल पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान एक महिला के समाने सिर्फ तौलिए में आ गए और उसे हटाकर खुद को एक्सपोज किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

पढ़ें, पूरा मामला और गेल का पलटवार

फेयरफाक्स मीडिया की खबर के अनुसार, एक ऑस्ट्रेलियाई महिला जो खिलाड़ियों से जुड़ी गतिविधियों पर काम करती थी। उसने बताया कि वह यह सोचकर सैंडवीच लेने के लिए ड्रेसिंग रूम चली गई कि खिलाड़ी उस समय मैदान पर होंगे लेकिन क्रिस गेल वहां मिल गए।

गेल उस समय तौलिए में थे और उन्हें देखकर उसे हटाकर खुद को एक्सपोज्ड कर दिया, साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। यह पूरा मामला आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 के दौरान का है।

गेल ने तौलिया हटाकर नीचे की तरफ इशारा करते हुए मुझसे कहा, "क्या तुम इसे ढूंढ रही हो?" खुद को असहज महसूस करते हुए वह बाहर आ गई। हालांकि गेल ने पूरे घटनाक्रम से इंकार किया है। और दावा किया है कि यह खबर गलत और उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें