फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच बने वाल्थेरुस मरीजिने

Fri, 08 Sep 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
वाल्थेरुस मरीजिने - फोटो : edristi
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच का ऐलान हो गया है। अब वाल्थेरुस मरीजिने पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच बन गए हैं। खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किए और बताया कि भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के चीफ कोच वाल्थेरुस मरीजिने अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
Current Chief Coach of Indian Senior Women Hockey Team, Mr. Waltherus Marijne,will take over as Chief Coach of Indian Senior Men Hockey Team — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 8, 2017
इसके साथ ही खेलमंत्री ने एक और ट्वीट करके जानकारी दी कि द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता हरेन्द्र सिंह को भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम का हाई परफॉरमेंस विशेषज्ञ कोच नियुक्त किया गया है। Current Chief Coach of Indian Senior Women Hockey Team, Mr. Waltherus Marijne,will take over as Chief Coach of Indian Senior Men Hockey Team — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 8, 2017
बता दें कि हॉकी इंडिया ने हाल ही में कड़ा फैसला लेते हुए भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेन्ट ओल्टमंस को बर्खास्त कर दिया था। ओल्टमंस ने साल 2013 में टीम के हाई फरफॉर्मेंस  कोच के रूप में टीम में जिम्मेदारी संभाली थी। 
विज्ञापन


ओल्टमंस की बर्खास्तगी का कारण भारतीय हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन को ठहराया गया। उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा या कहें अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें