ओडिशा के भुवनेश्वर में 1 दिसंबर से आयोजित होने वाले वर्ल्ड हॉकी लीग फाइनल के लिए ड्रॉ की घोषणा हो गई है। मेजबान भारत को ग्रुप बी में विश्वचैंपियन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी के साथ जगह मिली है। वहीं पूल ए में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, यूरोपियन चैंपियन नीदरलैंड, ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम और स्पेन हैं।
मंगलवार को इंटरनेशनल हॉकी फेडेरेशन(एफआईएच) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार भारत के अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 1 दिसंबर को होगी। इसके बाद टीम इंडिया की 2 दिसंबर को इंग्लैंड और 4 दिसंबर को जर्मनी से भिड़ंत होगी।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 8 और 9 दिसंबर को जबकि फाइनल 10 दिसंबर को खेला जाएगा।
ये है पूरा कार्यक्रम
पुरुष हॉकी वर्ल्ड फाइनल (1 से 10 दिसंबर, 2017, भुवनेश्वर)
पूल ए: अर्जेंटीना, बेल्जियम ,नीदरलैंड, स्पेन।
पूल बी : ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, भारत
मैचों का कार्यक्रम
1 दिसंबर: पूल बी: जर्मनी वि. इंग्लैंड। ऑस्ट्रेलिया वि. भारत।
2.दिसंबर : पूल ए : अर्जेंटीना वि. बेल्जियम। नीदरलैंड वि.स्पेन। पूल बी : जर्मनी वि. ऑस्ट्रेलिया । भारत वि. इंग्लैंड।
3.दिसंबर : पूल ए : बेल्जियम वि. स्पेन। नीदरलैंड वि. अर्जेंटीना।
4 दिसंबर :पूल बी : ऑस्ट्रेलिया वि. इंग्लैंड। भारत वि. जर्मनी।
5 दिसंबर : पूल ए : अर्जेंटीना वि.स्पेन। बेल्जियम वि. नीदरलैंड।
6 दिसंबर : दो क्वॉर्टर फाइनल मैच।
7 दिसंबर : दो क्वॉर्टर फाइनल मैच।
8 दिसंबर : क्वॉर्टर फाइनल में हारने वाली टीमें और पहला सेमीफाइनल।
9 दिसंबर : क्वॉर्टर फाइनल में हारने वाली टीमें और दूसरा सेमीफाइनल।
10 दिसंबर : कांस्य पदक के लिए मैच और फाइनल।