फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को इनाम में देगी एक करोड़ का कैश, सीएम शिवराज भी विवेक-नीलकांत को देंगे सौगात

Thu, 05 Aug 2021 03:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब सरकार ने भारतीय हॉकी टीम में खेल रहे राज्य के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये नकद देने का ऐलान किया है। उधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंङ चौहान ने भी इतनी धनराशि का पुरस्कार विकेक सागर और नीलकांत शर्मा को देने को कहा है। भारतीय हॉकी टीम आज टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने आज इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ओलंपिक में हॉकी में 41 साल बाद कोई पदक जीतने में सफल रहा। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर इनाम की बारिश शुरू हो गई है। 

इस बीच पंजाब सरकार ने भारतीय हॉकी में खेल रहे राज्य के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। भारतीय हॉकी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन  ताल्लुक पंजाब से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराच सिंह चौहान ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर और नीलकांत शर्मा को जिन्हें मध्यप्रदेश में ट्रेनिंग दी गई ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए एक करोड़ रुपये का इनाम देने का एलान किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें