फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: हॉकी में भारत की दूसरी जीत, स्पेन को 3-0 से दी पटखनी

Tue, 27 Jul 2021 09:00 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

हॉकी में भारत ने पदक जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है। आज तीसरे मैच में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
भारत बनाम स्पेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है। भारत ने आज अपने तीसरे हॉकी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। मैच के दौरान भारत ने ताबड़तोड़ हॉकी खेली। टीम इंडिया के तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे प्रतिद्वंदी स्पेन की एक न चली। भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने में रुपिंदर पाल और सिमरनजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम इंडिया की तरफ से रुपिंदर पाल ने दो और सिमरनजीत ने एक गोल दागा। 

विज्ञापन


इससे पहले भारत को दूसरे हॉकी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने पहले हॉकी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। 
 

स्पेन के खिलाफ भारत ने बिलकुल बदले अंदाज में हॉकी खेली। जहां दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम लय में नहीं थी वहीं स्पेन के विरुद्ध अलग रंग में दिखी। इस मैच में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल दागे, सफल पेनाल्टी स्ट्रोक लगाए उसके अलावा पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। 

विज्ञापन


भारत की तरफ से पहले क्वार्टर के 14वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल किया। इसके बाद भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला जिस पर रुपिंदर पाल ने गोल दागा। इसके बाद भारत पहले क्वार्टर में 2-0 से आगे हो गया। 







वहीं दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। जबकि चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से रुपिंदर पाल सिंह ने 51वें मिनट में गोल कर भारत को 3-0 की  बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने स्पेन को 3-0 से हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें