फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, बेल्जियम ने 5-2 से हराया

Tue, 03 Aug 2021 10:18 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भारतीय ह़ॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। बेल्जियम के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में टीम इंडिया को 5-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी स्पर्धा में बड़ा झटका लगा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन बेल्जियम ने 5-2 से हराया। पूरे मैच के दौरान भा्रतीय पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम के आगे संघर्ष करती रही। एक समय भारत की बेल्जियम पर बढ़त बना ली थी। लेकिन टीम इंडिया बहुत देर तक यह बढ़त कायम नहीं कर सकी। बीते कुछ मैचों में भारत ने जो पैनापन दिखाया वह इस सेमीफाइऩल मैच में नदारद रहा। 

विज्ञापन


फिलहाल इस हार के बाद भी भारत की मेडल जीतने की उम्मीद अभी कायम है। अब पांच अगस्त को कांस्य पदक के लिए भारत और जर्मनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम साल 1980 के बाद से ओलंपिक में पदक नहीं जीती है। वहीं, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 

वहीं अगर सेमीफाइनल मैच की बात की जाए तो बेल्जियम में शानदार शुरुआत की। खेल के दूसरे मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर लॉक लुईपर्ट ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए बराबरी का गोल दागा। सातवें मिनट पर मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मनदीप सिंह ने 8वें मिनट में गोल कर टीम इंडिया को 2-1 से आगे कर दिया। 
 

जब पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हुए तो भारत 2-1 से आगे था। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम की टीम ने वापसी की। खेले के 19वें मिनट में एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने गोल कर बेल्जियम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। जब हाफ टाइम का खेल समाप्त हुए तो दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। 

विज्ञापन

 

इस दौरान मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से गोल करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 49वें मिनट में बेल्जियम को पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर हेंड्रिक्स ने गोल कर टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। 53वें मिनट में एक बार फिर हेंड्रिक्स ने गोल कर टीम को 4-2 की मजबूत बढ़त दिला दी। 60वें मिनट में डोहमेन ने भारतीय उम्मीदों पर तुषारापात करते करते हुए गोल दागा और बेल्जियम को 5-2 से जीत दिला दी। 


इससे पहले भारतीय टीम लगातार चार मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। लेकिन सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया अपनी लय बरकरार नहीं रख पाई। वहीं बेल्जियम को हॉकी में पहले गोल्ड मेडल का इंतजार है। फाइनल में बेल्जियम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें