फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक: भारतीय हॉकी की उपलब्धि पर झूम उठा देश, गंभीर ने कहा- वर्ल्ड कप से भी बड़ा

Thu, 05 Aug 2021 10:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक में पदक हासिल किया। इससे पहले टीम को 1980 में स्वर्ण पदक मिला था। हॉकी की इस जीत के साथ भारत के पदकों की संख्या भी बढ़कर चार हो गई है। 

विज्ञापन


बात करें मैच की तो भारतीय टीम जर्मनी के खिलाफ शुरुआत में 1-3 से पिछड़ चुकी थी लेकिन उसके बाद उसने जोरदार वापसी की और तीसरे क्वार्टर के खेल में एक के बाद एक चार किए और मैच को अपने नाम करने में सफल रही। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश एक बार फिर से टीम की दीवार बने और जर्मनी के पैनल्टी कॉर्नर को फेल करते रहे। 

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। हर कोई टीम की जीत पर गदगद है और अपने-अपने तरीके से बधाई देकर जश्न मना रहा है। आइए देखते हैं लोगों की प्रतिक्रियाएं।  

विज्ञापन

मैडल का रंग मेहनत से बनता है, और यहाँ तो खून, पसीना, मेहनत सब थी|
 

श्रीजेश 'भारतीय हॉकी की दीवार'
पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया ऐतिहासिक

उप राष्ट्रपति ने दी बधाई

शानदार जीत

पीढ़ियां प्रेरित होंगी

गर्व का क्षण
 
जोरदार वापसी
विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्ड कप से बड़ा हॉकी
   
भावनात्मक क्षण


बेहतरीन जीत


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें