फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से नीदरलैंड के वाल्थेरुस मरीजिने पुरुष हॉकी टीम के कोच चुने गए

Fri, 08 Sep 2017 03:19 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
मेरिजीन
विज्ञापन
टीम इंडिया के नए हॉकी कोच वाल्‍थेरुस मरीजिने नीदरलैंड के काफी तेज तर्रार खिलाड़ी रहे हैं। 43 वर्षीय मरीजिने ने नीदरलैंड की महिला टीम को सबसे पहले प्रशिक्षण दिया। वह 2011 से 2014 तक नीदरलैंड की अंडर 21 महिला टीम के मुख्य कोच रहे हैं। इनके प्रशिक्षण के दौर में नीदरलैंड की अंडर 21 महिला टीम ने विश्व कप जीता।
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में मरीजिने को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाया गया। उन्हें चार साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब वह हॉकी में पुरुष टीम को प्रशिक्षण देंगे। रोल्ट ऑल्टमैंस को हटाने के बाद हॉकी इंडिया किसी ऐसे कोच की तलाश में ‌था जिसे भारत की खेल संरचना की समझ हो, जो यहां की परिस्थितियों का जानकार भी हो। मरीजिने हॉकी इंडिया के इस मापदंड में सबसे सटीक बैठे, नतीजन उन्हें हॉकी टीम की बागडोर सौंप दी गई। हॉकी इंडिया ने उम्मीद जताई है कि मरीजिने पुरुष हॉकी टीम को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करेंगे। Current Chief Coach of Indian Senior Women Hockey Team, Mr. Waltherus Marijne,will take over as Chief Coach of Indian Senior Men Hockey Team — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 8, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें