भारतीय हॉकी टीम के नए कप्तान और अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने भारत की 18 सदस्यीय टीम के बेंगलुरू से रविवार को ढाका में होने वाले सीनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘हम यह जानते हैं कि हम ढाका में एशिया कप मे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टीम के रूप में उतरेंगे और हम एशिया में हॉकी में अपना नंबर एक का दर्जा बरकरार रखने के मकसद से उतरेंगे।
हर टीम किसी भी टीम टूर्नामेंट में खिताब जीतने के मकसद और संकल्प से आती है और इसीलिए हम किसी टीम को महज इसलिए कम नहीं आंक सकते कि वह रैंकिंग में हमसे नीचे है। हमने एशिया कप के लिए अच्छी तैयारी की है और हमारे नए डच हॉकी उस्ताद सोएर्ड मराइन हमारी टीम के स्टाइल और खेलने के उसके स्ट्रक्चर से खासे खुश हैं और इसीलिए उन्होंने हमारी शैली में बहुत बदलाव की कोशिश नहीं की है। हमारा मानना है कि हम एशिया कप में जापान, बांग्लादेश और यहां तक पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरें तो अपनी बेसिक्स पर काबिज रहें और सहज होकर अपनी सामान्य हॉकी खेलें।
मनप्रीत ने कहा, ‘जहां तक चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 15 अक्टूबर को भारत के पूल ए में तीसरे मैच की बात है तो हमेशा की तरह इस मैच को लेकर खासा रोमांच रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच की बाबत सोचने की बजाय हमारी रणनीति और मकसद साफ है हर मैच जीत कर अगले चरण में पहुंचना।’
ओल्टमैंस की विदाई के बाद मराइन का पहला इम्तिहान होगा एशिया कप
बतौर चीफ कोच रोलेंट ओल्टमैंस की विदाई के बाद एशिया कप भारत के नए डच हॉकी उस्ताद सोएर्ड मराइन के मार्गदर्शन मे पहला टूर्नामेंट होगा। नए उस्ताद के रूप में भी मराइन का यह पहला बड़ा इर तहान होगा भारत की टीम ढाका में एशिया कप में बांग्लादेश, पाकिस्तान और जापान के साथ पूल ‘ए’ में है। भारत शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम के रूप में अपने अभियान का आगाज 11 अक्टूबर को जापान के खिलाफ मैच खेल कर करेगा । भारत की कोशिश सबसे पहले अपने पूल से सुपर 4 में जगह बनाने की होगी। बेंगलुरू में हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन और नए चीफ कोच सोएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में छह ह ते के तैयारी शिविर के बाद इस एशिया कप हॉकी खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई देती है।