फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल, नया जोश: रानी रामपाल बोलीं- टोक्यो में इतिहास रचकर देश को करेंगे गौरवान्वित

Sat, 02 Jan 2021 10:07 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि अर्जेंटीना दौरे पर अच्छे प्रदर्शन से टोक्यो ओलंपिक से पहले उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी बढेगा। रानी ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा, 'अर्जेंटीना के खिलाफ अपनी क्षमता के अनुरूप खेलने पर ओलंपिक से पहले हमारा आत्मविश्वास काफी बढेगा। हम इस बार पदक जीतने का लक्ष्य लेकर ही जा रहे हैं।'

विज्ञापन


टोक्यो में इतिहास रचकर देश को गौरवान्वित कर सकेंगे- रानी
उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि हम टोक्यो में इतिहास रचकर अपने देश को गौरवान्वित कर सकेंगे। हम इस साल हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।' रानी ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी से हम काफी खुश हैं। 2020 काफी कठिन साल था लेकिन हमने राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास जारी रखा।'

सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से ओतप्रोत- रानी
उन्होंने कहा, 'सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं और यह देखना रोचक होगा कि मैच हालात में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।' बता दें कि भारतीय महिला टीम कोरोना महामारी के बाद अगले सप्ताह शुरू हो रहे अर्जेंटीना दौरे से ओलंपिक की तैयारियों का आगाज करेगी। भारत को 17 से 31 जनवरी के बीच अर्जेंटीना के खिलाफ आठ मैच खेलने हैं। 
विज्ञापन


हम अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर वापसी को बेताब- मनप्रीत सिंह
उधर, पुरूष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर वापसी को बेताब हैं। ओलंपिक से पहले अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलने का इंतजार है जिससे हमारी तैयारी मजबूत होगी। यह साल काफी खास है और हमने पिछले कुछ महीने में बहुत मेहनत करके लय कायम रखी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें