भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड में चतुष्कोणीय टूर्नामेंट खेलने पहुंची, लेकिन इस टीम को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यहां पर उनकी मुलाकात क्रिकेट में
टीम इंडिया की 'दीवार' कहे जाने वाले
राहुल द्रविड से होगी।
बता दें कि इस समय न्यूजीलैंड में
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खेला जा रहा और द्रविड यहां पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर आए हुए हैं।
जब द्रविड को यह पता चला कि यहां पर भारतीय हॉकी टीम आई हुई है तो वो उनसे मिलने पहुंच गए। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अपने ट्विटर हेंडल पर द्रविड के साथ फोटो शेयर किया। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'महान क्रिकेटर से मिलकर काफी हौसला अफजाई हुई। वह इतने विनम्र हैं कि हॉकी टीम का मनोबल बढ़ाने यहां आए। शुक्रिया राहुल भाई।'

Great encouragement from the legend of cricket who was humble enough to drop in to support hockey.. thanks a lot rahul bhai @Im_Dravid 🙏🙏 #arealsportsman pic.twitter.com/MpMvcG34eA
— sreejesh p r (@16Sreejesh) January 16, 2018

बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का पहला मैच बुधवार को माउंट मांगानुइ में खेला जाएगा।