फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: पाक हॉकी टीम बिना गोलकीपर के टूर्नामेंट खेलने पहुंची, नहीं मिला वीजा

Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

  • नियमित गोलकीपरों को नहीं मिला वीजा 
  • पीएचएफ का आपात स्थिति में जूनियर गोलकीपरों को भेजने का फैसला 
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की हॉकी टीम के साथ एक अजीबो-गरीब वाक्या हुआ है। वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण पाकिस्तानी हॉकी टीम बिना किसी गोलकीपर के एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए ढाका रवाना हो गई। 

विज्ञापन


पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के दोनों सीनियर गोलकीपर अमजद अली और मजहर अब्बास को बांग्लादेश के लिए वीजा जारी नहीं किया गया था। बाजवा ने कहा, ‘इस तरह की असामान्य स्थिति के कारण टीम बिना किसी गोलकीपर के ढाका के लिए रवाना हो गई।’ 

पीएचएफ ने आपात स्थिति में हाल में भारत में जूनियर विश्व कप में खेलने वाले दो गोलकीपरों अब्दुल्ला और वकार को भेजने का फैसला किया है। बाजवा ने कहा, ‘इन दोनों को बांग्लादेश का वीजा मिल गया है, इसलिए हम उन्हें ढाका भेज रहे हैं। हम सीनियर गोलकीपरों को वीजा मिलने का इंतजार करके जोखिम नहीं उठा सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें