फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Champions Trophy: कप्तान मनप्रीत बोले- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में युवाओं के पास प्रतिभा दिखाने का मौका

Fri, 10 Dec 2021 10:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 14 दिसंबर से ढाका में शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला कोरिया से है। कप्तान मनप्रीत सिंह के अनुसार इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका होगा। 
 
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि ढाका में आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और मुख्य टीम में दावा पेश करने का उचित मंच प्रदान करेगी। टूर्नामेंट पहले पिछले साल आयोजित किया जाना था जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया था। अब यह 14 से 22 दिसंबर तक होगा। 
विज्ञापन


इस साल के शुरू में टीम के ऐतिहासिक ओलंपिक कांस्य पदक विजयी अभियान के बाद यह भारत का पहला टूर्नामेंट होगा। मनप्रीत ने रवानगी से पहले कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक टीम में शामिल करीब 10 खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। यह उन खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका है जो बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने के लिए मौका मिलने का इंतजार कर रहे थे। यह उनके लिएअपनी प्रतिभा और जज्बा दिखाने का अच्छा मंच होगा।’ 
विज्ञापन


गत चैंपियन भारत शुरुआती दिन कोरिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। इसके बाद उसकी भिड़ंत जापान, मलयेशिया, पाकिस्तान और मेजबान बांग्लादेश से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें