हॉकी के दिग्गज आगामी वर्ल्ड कप में भारत को सबसे मजबूत दावेदार मान रहे हैं। इस साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, मलेशिया और न्यूजीलैंड ने दावा पेश किया था, लेकिन मेजबानी करने का अवसर भारत को मिला।
2018 के हॉकी वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 2014 के हॉकी वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं क्रिकेट के मैदान पर
भारत-पाकिस्तान ने पिछले 10 सालों से कोई द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों देशों की टीमें अब सिर्फ आईसीसी के ईवेंट में ही हिस्सा लेती हैं।