पाकिस्तान हाकी टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां पहुंचने पर कलिंगा स्टेडियम को अपना 'लकी' मैदान बताया जहां 28 नवंबर से विश्व कप शुरू हो रहा है। दिन में वाघा सीमा पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कहा, 'हम यहां पहले भी आ चुके हैं और यह हमारे लिये लकी मैदान है। हम यहां वापिस आकर बहुत खुश हैं।'
पूल आफ डैथ के बारे में टीम के मैनेजर और महान सेंटर फारवर्ड हसन सरदार ने कहा'जर्मनी, नीदरलैंड और मलेशिया हमारे पूल में है लिहाजा यह कठिन पूल है और हर मैच मायने रखता है।'