फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH अध्यक्ष के तौर पर नरिंदर बत्रा का कार्यकाल बढ़ा, मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया फैसला

Sat, 09 May 2020 10:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बत्रा को नवंबर 2016 में FIH का अध्यक्ष चुना गया था
  • अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के भी सदस्य हैं बत्रा
विज्ञापन
Narinder Batra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के प्रमुख के रूप में कार्यकाल अगले साल मई तक बढ़ा दिया गया है क्योंकि इसकी सालाना कांग्रेस कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित हो गई है। कांग्रेस को स्थगित करने का फैसला शुक्रवार को एफआईएच कार्यकारी बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


पहले यह कांग्रेस 28 अक्तूबर को नई दिल्ली में शुरू होनी थी। बत्रा ने कहा, 'आगे होने वाले कई टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं के लिए हम पूरी शिद्दत से सभी राष्ट्रीय संघों के साथ मिलकर तैयारी कर रहे हैं।' एफआईएच ने अपने बयान में कहा कि स्थगित हुई कांग्रेस की तारीख की पुष्टि जल्द से जल्द की जाएगी। इसके अनुसार, 'यह फैसला दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के कारण हुई मौजूदा अनिश्चितता के कारण लिया जो एफआईएच कानून की 12.1 धारा के अंतर्गत लिया गया है।'

इस स्थगन का मतलब है कि सभी एफआईएच अधिकारियों के कार्यकाल को अगले साल की कांग्रेस तक बढ़ा दिया जाएगा। विश्व संस्था ने कहा, 'इसी तरह एफआईएच अध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का अक्टूर 2020 तक समाप्त होने वाले मौजूदा कार्यकाल मई 2021 में होने वाली कांग्रेस तक बढ़ा दिया जाता है और इसी के आधार पर इन पदों के आगामी कार्यकाल को कम (2021 के मध्य से 2024 तक) कर दिया जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें