फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBRvIND: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराया, शर्मिला और गुरजीत ने दागे गोल

Sat, 28 Sep 2019 08:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ मारलो में शुरू हुई पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 2-1 से जीत लिया। हालांकि दोनों ही टीमें तीसरे क्वार्टर के खेल तक कोई गोल नहीं कर पाई थीं। अंतिम समय में भारत की ओर से शर्मिला और गुरजीत ने शानदार खेल दिखाते हुए 1-1 गोल दागे और भारतीय हॉकी टीम को जीत दिला दी।

विज्ञापन


भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला गया यह पहला मुकाबला अंतिम क्षणों में काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। ग्रेट ब्रिटेन एक समय 1 गोल की बढ़त बनाए हुए था। ऐसे में मैदान में मौजूद समर्थकों के दबाव के बीच भारतीय टीम ने अंतिम पांच मिनट में हूटर बजने से पहले शानदार खेल दिखाया। इसके साथ ही भारत ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें