फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी वर्ल्ड कप से पहले खुद को आंकने का बेहतरीन मौका, अग्नि परीक्षा की तरह चैंपियंस ट्रॉफी

Wed, 09 May 2018 01:26 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women hockey team
विज्ञापन

कप्तान और मुस्तैद डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने 13 मई से दोंगही सिटी, दक्षिण कोरिया में होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होने से पूर्व मंगलवार को अमर उजाला से कहा, 'हमारे लिए यह टूर्नामेंट जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों और लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप से पहले खुद को आंकने का मौका है।'

विज्ञापन


'गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों में हम भले ही चौथे स्थान पर रह कर पदक जीतने से चूक गए लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीवट वाले  प्रदर्शन से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हमारी बुलंद हौसलों के साथ जा रही है। कप्तान स्ट्राइकर रानी रामपाल, पूनम रानी और अनुभवी डिफेंडर सुशीला चानू को इस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया है। हमें इन धुरंधरों की कमी जरूरी अखरेगी।'

'ऐसे में हमारी टीम के लिए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी एक अग्नि परीक्षा होगी। इससे हमारी टीम को यह मालूम पड़ जाएगा कि वह इन धुरंधरों की गैरमौजूदगी में कहां खड़ी है। हमारी टीम मौजूदा महिला एशियन ट्रॉफी चैंपियन है। हमारी टीम ने चीन को 2016 में चीन में हराकर पिछली बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।'
विज्ञापन


'पुरुष और महिला हॉकी टीम के चीफ कोचों की अदला-बदला के बाद सोएर्ड मराइन का भारत की महिला हॉकी टीम के चीफ कोच के रूप में यह पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। उन्होंने कहा, 'रानी रामपाल और सुशीला चानू जैसी अनुभवी खिलाडिय़ों की गैरमौजूदगी में यंग सुमन देवी थोडम और अनूपा बारला जैसी यंग खिलाडिय़ों के लिए विश्व कप और एशियाई खेलों से अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका होगा।'

विज्ञापन

indian women hockey team
'इनके साथ ही यंग मिडफील्डर उदिता और गोलरक्षक स्वाति के लिए बढिय़ा खेल कर यह दिखाने का मौका होगा कि वे किसी से भी कम नहीं हैं। दरअसल हमारी नौजवान खिलाड़ी को खासा अंतर्राष्ट्रीय अनुभव मिल चुका है। हम सभी साथी खिलाड़ी एक दूसरे की ताकत और खामियों से वाकिफ हैं।'

'सुभद्रा प्रधान के बाद भारत की महिला हॉकी टीम की कप्तानी संभालने वाली सुनीता लाकड़ा सुंदरगढ़ (ओडिशा) की दूसरी खिलाड़ी हैं। सुनीता लाकड़ा ने कहा, 'बेंगलुरू में शिविर में हमारा फोकस गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की गलतियों को सुधारने पर लगाया। हमने अपने हमलों को धारदार बनाने के साथ मौकों को भुनाने में पारंगत होने की कोशिश की।'

भारत की महिला टीम इस प्रकार है :  गोलरक्षक : सविता पूनिया (उपकप्तान), स्वाति। रक्षापंक्ति : दीपिका, सुनीता लाकड़ा (कप्तान), दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, सुमन देवी थोडम। मध्यपंक्ति : मोनिका, नमिता टोपो, निकी प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नवजौत कौर, उदिता। अग्रिम पंक्ति : वंदना कटारिया, ललरेमसियामी, नवनीत कौर और अनूपा बारला। चीफ कोच : सोएर्ड मराइन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें