फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रघबीर का निधन

Tue, 22 Jan 2019 08:08 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
raghubir singh bhola
विज्ञापन

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के मुल्तान में जन्मे और दिल्ली के हरिनगर में रहने वाले भोला ने 1956 मेलबर्न और 1960 रोम ओलंपिक में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। उनके परिवार में पत्नी कमला भोला, तीन बेटियां और तीन नाती हैं । 

खेल को अलविदा कहने के बाद भी वह आईएचएफ की चयन समिति के सदस्य रहे। वह एफआईएच के अंतरराष्ट्रीय अंपायर, भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर, टीवी कमेंटेटर और ओलंपिक खेलों में सरकारी पर्यवेक्षक भी रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने 1954 से 60 तक भारतीय वायुसेना और सेना की हॉकी टीमों की कप्तानी की। सेना के विभिन्न विभागों के बीच हुई चैंपियनशिप में उनकी टीम तीन बार विजेता रही और दो बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें